फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 50 मी. दौड़ में केशव रहे प्रथम

Sat, 15 Nov 2025 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इण्टर कालेज माछरा के मैदान पर दौड प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते बच्चे। स्
विज्ञापन
चौ. प्रेमनाथ सिंह के.वी.इंटर कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह के.वी.इंटर कॉलेज माछरा के मैदान पर चली दो दिवसीय ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। 50 मी. दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में केशव मानपुर प्रथम रहे। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का समापन माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के निर्देशन में किया गया। समापन समारोह में अतिथि केवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर, मंत्री प्रेमचंद, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अर्पणा कौशिक, मंत्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में बच्चों को मैडल ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में माछरा ब्लॉक की सभी 9 न्याय पंचायतों के बच्चों ने भाग लिया तथा खेल के दूसरे दिन में दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक, क्रिकेट, चक्का,फेंक, एकांकी नाटक सहित कई खेलों में मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

100 मी.दौड़ जूनियर बालक वर्ग उज्जव दबथला प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दीपांशी मानपुर प्रथम स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में उज्ज्वल दबथला, बालिका वर्ग में दीपिका दबथला ने बाजी मारी। 200 मी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में इशांत मेघराजपुर प्रथम रहे। 400 मी. जूनियर बालक वर्ग में उज्ज्वल दबथला प्रथम रहे। 400 मी. प्राथमिक स्तर पर ईशांत हसनपुर प्रथम रहे। लंबी कूद उच्च प्राथमिक स्तर पर अंश मानपुर प्रथम रहे।बालिका वर्ग में दीपांशी मानपुर प्रथम रहे। इसके अलावा भी अन्य स्पर्धाओं में भी प्रतियोगी शामिल हुए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, आभा सिंह, मो.इरफान, प्रेमचंद, चाद्व शर्मा, अमरीश कुमार शर्मा, इकबाल अहमद, अभिनव, भूपेंद्र सिंह,अक्षय कुमार, बिन्नी, हेमलता, परवेज़ सरफराज, अभिषेक कुमार, शिव कुमार,अजय कुमार,अमरदीप, विनीत कुमार, राजीव कुमार,रामकिशन,पवन कुमार, सुदीप कुमार, अमित कुमार,धर्मेंद्र, पंकज, सूबेसुंदर, अनुराधा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें