फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव से तालाब बनी कायस्थ बड्ढा की सड़क

विज्ञापन
कायस्थ बढडा खंद्रावली मार्ग बदहाल स्थिति में।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। मानसून की हुई बारिश ने ग्राम कायस्थ बड्ढा की बदहाल प्रशासनिक व्यवस्था और विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। गांव की मुख्य सड़कों पर जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी रास्तों में इस कदर भर गया है कि सड़कें जलमग्न होकर तालाब का रूप ले चुकी हैं।
विकास खंड माछरा के गांव कायस्थ बड्ढा-खंद्रावली मार्ग ने इस समय तालाब का रूप ले रखा है। इस मार्ग पर पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। वहीं बरसात से स्थिति और अधिक खराब हो चुकी है। ग्रामीण और समाजसेवी रईस बड्ढा ने कहा कि ग्रामीणों को इन रास्तों से निकलने में कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बुजुर्ग व्यक्ति इस रास्ते पर गिर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह रास्ता विधायक निधि से पीडब्ल्यूडी द्वारा ही बनाया जा सकता है लेकिन राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं। यदि इस सड़क का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वह ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव सुधीर राघव का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ विधायक निधि से नाला बना है। मजदूरों ने मिट्टी निकालकर सड़क के दोनों तरफ ढेर लगा दिया है। इससे सड़क का पानी नाले में नहीं जा पा रहा है। यह सड़क भी प्रधानमंत्री सड़क योजना में बनी है। इससे ग्राम पंचायत का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन रास्ते के दोनों तरफ लगी मिट्टी के ढेरों को अतिशीघ्र हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें