फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल कांड: पल- पल की जानकारी लेते रहे अफसर, फैसले के बाद परिवारों में मचा कोहराम, तस्वीरें

Fri, 08 Feb 2019 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
गांव में तैनात पुलिस और रोते आरोपियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर कवाल कांड में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या में दोषी करार दिए गए सातों अभियुक्तों को शुक्रवार को अदालत से सजा सुनाए जाने के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस के आला अधिकारी गांव कवाल और मलिकपुरा के बारे में पल पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एडीजे कोर्ट संख्या सात ने छह फरवरी को ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या में सभी सात आरोपी को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने आठ फरवरी को इन सातों अभियुक्तों को सजा सुनाने की तारीख नियत की थी। छह फरवरी को सुबह से ही गांव कवाल और मलिकपुरा में भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया था। दोनों गांवों में उसी दिन से रात और दिन पुलिस और पीएसी बल तैनात है।
विज्ञापन

3 of 5
कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार को कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना जानसठ के अलावा, रामराज, ककरौली आदि थानों की भारी पुलिस व पीएसी बल को भी क्षेत्र तैनात कर दिया था। गांव कवाल में कई स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।
 

4 of 5
कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला
उधर, गांव मलिकपुरा में एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ भोपा राममोहन शर्मा व जानसठ सीओ सोमेंद्र नेगी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने कई बार गांव कवाल व मलिकपुरा में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया के बारे में पुलिस के आला अफसर पल पल की जानकारी एसडीएम व सीओ से लेते रहे। हालांकि दोनों गांवों में सब कुछ सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला
सलीम के परिवार में मचा कोहराम
जानसठ के गांव कवाल में सलीम के परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया, जब उनको पता चला कि कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि कवाल कांड में सलीम का पुत्र शाहनवाज भी मारा गया था। ममेरे भाइयों सचिव और गौरव हत्याकांड में सलीम के मृतक पुत्र शाहनवाज सहित जहांगीर व नदीम को भी नामजद कराया गया था। दोनों भाई जेल में बंद थे। शुक्रवार को कोर्ट ने हत्याकांड में दोषी कराए दिए गए सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसकी खबर मिलने पर सलीम के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं रोने बिलखने लगीं। इनके अलावा अन्य आरोपियों के घर में भी सजा की खबर मिलने पर मातम छा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें