फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लेकर गर्ल्स स्कूल में घुसा कवि का गार्ड, बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार लेकर गर्ल्स स्कूल में घुसा कवि का गार्ड, बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। सदर स्थित दुर्गाबाड़ी गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार को बखेड़ा हो गया। कवि सौरभ सुमन का सिक्योरिटी गार्ड हथियार लेकर स्कूल में घुस गया और गार्ड पर पिस्टल तान दी। यह देखकर छात्राओं में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लिया। दिनभर थाने में दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी चली। शाम को गार्ड के स्कूल प्रशासन से माफी मांगने पर समझौता हुआ।
विज्ञापन

एसओ सदर बाजार विजय कुमार ने बताया कि दुर्गाबाड़ी गर्ल्स स्कूल के पास मशहूर कवि सौरभ सुमन का परिवार रहता है। कवि का पालतू कुत्ता स्कूल में चला जाता है, इसेे लेकर स्कूल के गार्ड ने कई बार आपत्ति जताई। शुक्रवार को फिर से कुत्ता स्कूल में चला गया। कुत्ते को लेने के लिए कवि का सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र कुमार स्कूल में पहुंच गया। आरोप है कि उसने स्कूल के गार्ड पर पिस्टल तान दी। यह देख छात्राओं की चीख निकल गई। शोर सुनकर स्कूल की शिक्षिकाएं दौड़कर वहां पहुंची। इस स्कूल में एक आईपीएस की पत्नी भी शिक्षिका है। उन्होंने अपने पति को कॉल कर मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र को थाने ले आई। पुलिस को उसके पास पिस्टल बरामद नहीं हुई। दोपहर से शाम तक स्कूल-प्रशासन और कवि सौरभ सुमन के पक्ष से लोगों में गहमागहमी होती रही। स्कूल पक्ष से व्यापार मंडल अध्यक्ष जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा और उनके कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। पुलिस बार-बार गार्ड से पिस्टल थाने में मंगवाने की बात कहती रही, लेकिन गार्ड ने पिस्टल न होने की बात कहीं। शाम को दोनों पक्षों की सहमति पर गार्ड ने स्कूल प्रशासन से माफी मांगी। तब जाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया है। स्कूल में गार्ड पिस्टल लेकर पहुंचा था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें