फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना ने महाराष्ट्र सरकार और नेता संजय राउत का पुतला फूंका

विज्ञापन
मेरठ के सरधना में संजय राउत का पुतला फूंकते करणी सेना के पदाधिकारी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से बुधवार को शिव सेना नेता संजय राउत का पुतला फूंका गया। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भरतीय को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने कंगना रणौत के साथ हुई कार्रवाई क ो लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला संरक्षक प्रदीप सोम के नेतृत्व में काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र सरकार एवं संजय राउत पर कंगना रणौत के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कंगना के साथ खड़ी हैं। संजय राउत का पुतला फूं क कर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप सोम, परीक्षित सोम, नितिन सोम, दीपक सोम, दीपक पंवार, राजा सोम, ठा दुष्यंत सोम, शिवम मिश्रा, विशाल सोम, निश्चय सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें