केपी इंटर नेशनल स्कूल में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षितगढ
परीक्षितगढ़। हॉकी के जादूगर ध्यानंचद जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय आयोजित कराटे प्रतियोगिता में केपी इंटर नेशनल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रर्दशन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कराटे प्रतियोगिता में छात्र मुदुल ने शानदार प्रर्दशन करते हुए गोल्ड मेडल, अविका ने कास्य पदक, दिव्यांशी वर्मा, यश वर्मा ने रजत पदक, आराध्या नैनीवाल ले गोल्ड मेडल हासिल किया। विद्यालय चेयरमैन दीपक भाटी, डायरेक्टर शशांक भाटी, प्रधानाचार्या बबीता राणा, उप प्रधानाचार्य शशि चौधरी ने कोच अनुज को सफलता के लिए बधाई देते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही आगे भी बेहतर प्रर्दशन करने के लिए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शिक्षक प्रदीप, विवेक, शिक्षिकाएं आशा, मोनिका आदि मौजूद रहे।