फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती में मेरठ के पहलवानों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर तक भोपाल में किया गया। इसमें कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के पांच पहलवानों ने पदक जीते। इसमें अंडर-14 वर्ग में अतुल कश्यप ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में सौरभ कुमार ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में साक्ष्य ने 92 किलोग्राम में और अंश ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अंडर-19 में 55 किलोग्राम में हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, सतीश कुमार, अनु कुमार, कुलविंदर, दीपक कुमार, अंश यादव सहित अन्य ने पहलवानों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें