फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड: 'डॉन' का फोन आया, तब पता चला कि मां की हो गई हत्या..., कोर्ट में रूबी के भाई ने दिया बयान

Mon, 16 Nov 2026 09:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के गांव कपसाड़ में सुनीता की हत्या कर उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में जेल में बंद पारस सोम के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सोमवार को रूबी के भाई नरसी से अधिवक्ता ने जिरह की। 
विज्ञापन
रूबी का भाई नरसी। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना क्षेत्र के चर्चित कपसाड़ कांड में सुनीता की हत्या कर उनकी बेटी रूबी का अपहरण करने के मामले में कोर्ट में ट्रायल तेज हो गया है। एससी-एसटी कोर्ट में बीते शुक्रवार को रूबी के भाई व गवाह नरसी के बयान दर्ज होने के बाद अब सोमवार को आरोपी पारस सोम के अधिवक्ता ने उससे जिरह की। इस दौरान घटनास्थल की स्थिति से लेकर पोस्टमार्टम और मौत के समय को लेकर कई सवाल पूछे गए। हालांकि सोमवार को जिरह पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने शेष जिरह व बयान दर्ज कराने के लिए अब 30 नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रूबी और आरोपी पारस सोम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को सुनवाई के दौरान पारस सोम के अधिवक्ता ने नरसी से जिरह की। अधिवक्ता ने सवाल पूछा कि सुनीता की हत्या कैसे और कब हुई, डॉक्टर ने किस समय मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम के लिए शव कब ले जाया गया और पारस सोम ने ही हत्या की है, इसका पता कैसे चला? नरसी ने इन सभी सवालों के जवाब दिए, जबकि इस दौरान नरसी के अधिवक्ता ने भी अपना पक्ष रखा। 

मृतक सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
एडीजीसी शुभम गुप्ता ने बताया कि नरसी ने अपने बयान में कहा है कि आठ जनवरी को वह गांव में ही था, तभी उसके दोस्त शुभम उर्फ डॉन की कॉल आई। शुभम ने उसे बताया कि पारस सोम ने उसकी मां सुनीता को मार दिया है और बहन रूबी को उठाकर ले गया है। मौके पर पहुंचने पर मां लहूलुहान पड़ी थीं और बहन गायब थी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से वह मां को अस्पताल ले गया था।

आठ जनवरी को हुई थी वारदात
इसी साल आठ जनवरी को कपसाड़ गांव में पारस सोम ने सुनीता की हत्या कर उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने आरोपी पारस सोम को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में आरोपी के नाबालिग होने का दावा भी पेश किया गया था, लेकिन उसे बालिग मानते हुए चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया गया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन

उस समय सपा विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ित पक्ष को आर्थिक सहायता देने व कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था, जबकि भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी पीड़ित परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया था। बता दें कि बीते शुक्रवार को गवाह नरसी ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कोर्ट के समक्ष अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी रखी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें