फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भतीजे को चाची से हुआ प्यार, दोनों घर से लापता, एक माह बाद लौटे तो चाचा ने कर दिया ये काम

Mon, 16 Nov 2026 07:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना स्थित एक गांव में चाची और भतीजे के बीच अवैध संबंध बन गए। दोनों घर से चोरी छिपे भाग गए। अब दोनों करीब एक माह बाद लौटे तो परिजनों ने चाचा ने भतीजे की पिटाई कर दी। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रेमी युगल। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ घर से गया भतीजा करीब एक माह बाद वापस लौट आया। दोनों के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिवार में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद परिजनों ने भतीजे की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक के चाचा ने थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले गांव निवासी एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपनी ही सगी चाची को लेकर घर से चला गया था। दोनों के अचानक लापता होने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया कि रविवार को दोनों वापस गांव लौट आए। उनके घर पहुंचते ही परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

आरोप है कि कहासुनी के दौरान परिजनों ने भतीजे के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद युवक के चाचा ने सरधना थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें