फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी पारस सोम की उम्र पर आज अदालत में अहम सुनवाई, नाबालिग होने का किया दावा

Tue, 03 Feb 2026 10:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कपसाड़ हत्याकांड में मुख्य आरोपी पारस सोम की उम्र को लेकर आज अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी, जिससे यह तय होगा कि मामला किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा या नहीं।

विज्ञापन
कपसाड़ हत्याकांड, रूबी व पारस दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में आठ जनवरी को सुनीता की हत्या कर उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रूबी को सकुशल बरामद किया और मुख्य आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष ने नाबालिग होने का किया दावा
पारस सोम के परिजनों ने अदालत में आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र पेश करते हुए उसे नाबालिग बताया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर मामले को किशोर न्याय बोर्ड में स्थानांतरित करने की मांग की है।

पीड़ित पक्ष ने पेश किए विपरीत साक्ष्य
रूबी पक्ष की ओर से कक्षा पांच के शैक्षिक प्रमाण पत्र अदालत में प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है, जिनके आधार पर पारस को बालिग बताया जा रहा है।

आज की सुनवाई पर टिकी निगाहें
अदालत द्वारा पहले रूबी पक्ष को साक्ष्य पेश करने के लिए समय दिया गया था। मंगलवार को होने वाली सुनवाई इस पूरे मामले की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें