फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी चार घंटे और शालीमार एक घंटा लेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। घने कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचने वाली शालीमार और नौचंदी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी कोहरे के कारण प्रभावित हुईं। प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस (14241) सोमवार को सुबह 8:20 बजे के बजाय चार घंटे 20 मिनट की देरी से दोपहर 12:48 बजे पहुंची। इसके लिंक में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा हुई। इसी तरह जम्मू से मेरठ के रास्ते दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस (14662) सुबह 9 बजे के बजाय एक घंटा देरी से सुबह 10 बजे पहुंची। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति धीमी करनी पड़ रही है जिसका सीधा असर समय-सारिणी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें