फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कपसाड़ कांड में आज अहम दिन, आरोपी पारस की उम्र पर होगी सुनवाई, पेश किए जाएंगे शैक्षिक प्रमाण पत्र

Sat, 07 Feb 2026 11:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कपसाड़ कांड में आज अहम दिन, आरोपी पारस की उम्र पर कोर्ट में आज सुनवाई होगी।  शैक्षिक प्रमाण पत्र कोर्ट के समक्ष पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
कपसाड़ हत्याकांड, रूबी व पारस दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए चर्चित रूबी अपहरण और उसकी मां सुनीता की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी पारस सोम की उम्र को लेकर आज अदालत में अहम सुनवाई होगी। इस सुनवाई पर यह तय होगा कि आरोपी पर बालिग या नाबालिग के तौर पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


शैक्षिक प्रमाण पत्र होंगे पेश
वादी पक्ष के अधिवक्ता की ओर से आरोपी की उम्र को लेकर कक्षा चार का शैक्षिक प्रमाण पत्र अदालत में पेश किया जाना है। पिछली सुनवाई में अधिवक्ता ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अंतिम मौका देते हुए सात फरवरी की तारीख तय की थी।

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: सावधान! शादी का कार्ड डाउनलोड करना भी पड़ सकता है भारी, APK फाइल कर सकती है खाता खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

8 जनवरी को हुई थी सनसनीखेज वारदात
यह दिल दहला देने वाली घटना 8 जनवरी को कपसाड़ गांव में हुई थी। आरोप है कि पारस सोम ने गांव की किशोरी रूबी का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर उसकी मां सुनीता पर फरसे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

जिला कारागार में बंद आरोपी
मामले में आरोपी पारस सोम वर्तमान में जिला कारागार में बंद है। आज की सुनवाई को इस केस के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें