फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांवड़ के सामने प्लास्टिक में रखा मिला मांस, कांवड़ियों ने किया हंगामा; ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर लगाया जाम

Sat, 20 Jul 2024 09:39 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी खतौली

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली में कांवड़ के सामने प्लास्टिक के कट्टे में मांस का टुकड़ा रखा मिलने पर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात हंगामा जारी है। 
 
विज्ञापन
कांवड़ियों ने शुरू किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली नगर में घंटाघर के पास कांवड़ के सामने प्लास्टिक के कट्टे में मांस का टुकड़ा रखा मिलने पर हंगामा शुरू हो गया। नाराज कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। देर रात हंगामा जारी है। खतौली थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी कांवड़िया अभिनव और छोटू हरिद्वार से 111 लीटर गंगाजल और दौराला के गांव दशरथपुर निवासी यशु, निखिल और अंश भी 121 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आए हैं। पिछले दो दिन से कांवड़ियां नगर में घंटाघर के पास ठहरे हुए थे। 

विज्ञापन


अभिनव ने बताया कि वह शाम के समय आरती से पहले गंगनहर पर स्नान करने के लिए चले गए। जब वह स्नान कर लौटे तो उनकी कांवड़ के सामने एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा मिला, जिसमें मांस का टुकड़ा था। यह देखकर कांवड़ियों ने हंगामा शुरु कर जाम लगा दिया। हंगामा होता देख उनके पास हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

सीओ खतौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझाना शुरू कियास लेकिन इसी दौरान कावड़ियों के परिजन व गांव से लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने खतौली में घंटाघर के पास एक तरफ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की है। दूसरी तरफ मार्ग पर कांवड़ियां मौजूद हैं। मार्ग पर जाम लगा है। सीओ खतौली राम आशीष यादव पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। कांवड़ियां कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें