फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर राजस्थान के शिवभक्त की तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव डूंगर के सेवा शिविर में रविवार को एक शिवभक्त की तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। रोहटा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

राजस्थान के सरायकेला खैताल गांव निवासी 70 वर्षीय अजीत सिंह कांवड़ यात्रा पर थे। रविवार सुबह डूंगर गांव स्थित कांवड़ सेवा शिविर में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। शिविर संचालकों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें वापस शिविर भेज दिया। बताया गया कि अजीत सिंह ने करीब तीन-चार घंटे तक शिविर में आराम किया लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल लेकर रवाना हुई लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार का कहना है कि मृतक के साथ कोई परिचित मौजूद नहीं था। इसके चलते परिजनों तक सूचना पहुंचाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें