मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से रविवार को बच्चा पार्क स्थित संस्थान में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी एवं सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने किया। चिकित्सकों ने उत्साह से खेलों में भाग लिया। परिवार के लोगों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दिनभर चले कार्यक्रमों में चिकित्सकों ने धमाल मचाया। अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने बताया कि आज के बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का कार्यक्रम स्पोर्ट्स सचिव डॉ. विजय सिंह की देखरेख में किया गया। इसमें 70 चिकित्सकों ने भाग लिया। संवाद