फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज

Tue, 11 Jul 2023 12:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली मेरठ हाईवे केसरिया रंग से सराबोर नजर आ रहा है। मोदीपुरम बाईपास पर विशाल झांकी कांवड़ भी दिखना शुरू हो गई हैं। दिल्ली, हरियाणा, मथुरा समेत देश भर से कांवड़िया हाईवे पर बढ़े चले जा रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बूढ़े महिला और जवान सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा में हर बार कुछ अलग रंग होता है। बीते वर्षों में जहां तिरंगा कांवड़ की धूम रही। इस बार कांवड़ियों को कलश कांवड़ पसंद आ रही है। केसरिया रंग से हाईवे पटता जा रहा है। हर घंटे हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, बागपत बाईपास, रोहटा रोड बाईपास सहित दिल्ली रोड रोड पर भी कांवड़ सेवा शिविर आरंभ हो गए।

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के शिव भक्त कलश कांवड़ ला रहे हैं। इसमें 8 वर्ष से 60 वर्ष तक के लोग कांवड़ ला रहे हैं। रत्ती, विक्की, रवि, राहुल ने 60 किलो की कांवड़ उठाई। श्याम ने बताया कि कोलकाता से विशेष प्रकार की कांवड़ बनवाई है। इसमें पीतल के कलश सजाए गए हैं। 8 फीट चौड़ी यह कांवड़ अपने आप में अलग ही आकर्षण दे रही है। दो लोग इस कांवड़ को उठाते हैं। कांवड़ में नंदी और नटराज दोनों ही विराजमान हैं। इसके साथ ही हाईवे पर विशाल डीजे के साथ झांकी कांवड़ भी आना शुरू हाे गई हैं। झांकी कांवड़ में किसी में आठ मंदिरों को बनाकर शिवलिंग दिखाए गए हैं तो कुछ कांवड़ में महाकाल का स्वरूप आकर्षक लाइटों के बीच जगमगा रहा है।

विज्ञापन

kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

कांवड़ लाए तो हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति
दिल्ली लक्ष्मीनगर निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं। तीन बेटी हैं, लेकिन पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हुई। भगवान से मन्नत मांगकर कांवड़ उठाई। दो वर्ष में जोड़ा पूरा किया और भगवान शिव की कृपा से पुत्र रत्न की प्राप्ति हो गई। उन्होंने बताया कि इस बार बेटा सचिन भी पहली बार कांवड़ लाया है।

kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

आठ वर्षीय क्षितिज भी लाया कांवड़
दिल्ली निवासी वीनस ने बताया कि इस बार 28वीं कांवड़ ला रहे हैं। इस बार उनका आठ का बेटा क्षितिज भी साथ आया है। भगवान शिव की कृपा से हरिद्वार से मेरठ के बीच यात्रा में कहीं भी उसने थकान होने की बात नहीं की। अपनी कांवड़ वह स्वयं उठाकर भगवान शिव का नाम लेता आगे बढ़ता जा रहा है।

kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

दंपती ने परिवार की समृद्धि के लिए उठाई कांवड़
दिल्ली निवासी विजय ने बताया कि बड़े भाई राजपाल की प्रेरणा से पहली बार कांवड़ लाया। उन्होंने ही 21 वर्ष की आयु में 800 रुपये दिए और कांवड़ लाने के लिए कहा। भगवान शिव की कृपा से एमसीडी में नौकरी लग गई। अब कुछ समय से पत्नी सतरा देवी भी साथ में कांवड़ ला रही हैं।

kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

बेटे के दसवें जन्मोत्सव पर परिवार लाया कांवड़
दिल्ली निवासी बीना ने बताया कि पूरा परिवार पहली बार कांवड़ ला रहा है। उनके पति ईशांत ने बेटे लक्ष्य के 10 वर्ष की आयु का होने पर कांवड़ लाने की शपथ ली थी। बहन शारदा भी साथ है। पांच साल का पारस वॉकर में कांवड़ ला रहा है।

विज्ञापन

kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

मां कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
बागपत बाईपास पुल के पास मां कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सेवाभारती क्षेत्रीय पदाधिकारी अनिल ने किया। अमित गर्ग मूर्ति ने बताया कि कांवड़ियों के नाश्ता, लंच और डिनर के साथ चिकित्सा सुविधा देने की भी व्यवस्था की गई है। मोदीपुरम में ऊं सेवा समिति के तत्वावधान में लगाए गए सेवा शिविर में संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी और पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद शिप्रा रस्तोगी ने सेवा कार्य किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें