फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: ड्रोन से रखी जाएगी उपद्रवियों पर निगरानी, जानें कब तक तैयार हो जाएगा रूट डायवर्जन प्लान

Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: एसएसपी अविनाश पांडेय ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं कंकरखेड़ा थाने में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने शिविर संचालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस- प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय ने शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। थानों में कांवड़ यात्रा के संबंध में रजिस्टर भी तैयार हो गया है। यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा। भारी व हल्के वाहनों के लिए 15 जुलाई तक रूट डायवर्जन प्लान तैयार होगा। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पूर्व में जहां घटनाएं हो चुकी हैं, उन सभी थानाक्षेत्र में शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर शिविरों और ढाबों पर स्वच्छता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। तेज आवाज में डीजे न बजाने और बड़ी कांवड़ नियमानुसार ले जाने के भी निर्देश दिए।  एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव को एडीजी ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। पिछली बार जो खामियां थीं, वह इस बार न हों और लोग जाम में न फंसें। इसको लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग की टीम को खंभों पर पन्नी चढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि कोई हादसा न हो।
 

कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट निर्धारित
कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रशासन ने सुरक्षा और ध्वनि नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैठक में एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि डाक कांवड़ और डीजे वाहनों की अधिकतम ऊंचाई 10 से 12 फीट तय की गई है, और ध्वनि की सीमा 75 डेसिबल निर्धारित है। इसका पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी कांवड़ शिविर संचालकों के साथ की बैठक
कंकरखेड़ा थाने में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कांवड़ शिविर संचालकों के साथ बैठक की। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण रूप से कराए जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार, सीसीटीवी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी देखें...
किशोरी की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने ही दिया था गंगनहर में धक्का, शादी की जिद कर रही थी, इसलिए मार डाला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें