एडीजी ने बताया कि मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जिले के ट्रैफिक अधिकारियों को बुलाया गया है। सभी से हाईवे पर ट्रैफिक बंद करने और डायवर्जन को लेकर प्लान मांगा गया है।
बैठक में आईजी नचिकेता झा, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा और अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे।
एडीजी ने बताया कि देहरादून में हुई बैठक में डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई भी तय कर दी गई है। डीजे की ऊंचाई 12 फीट निर्धारित की गई है। रेलवे लाइन की ऊंचाई 18 फीट होती है, ऐसे में मानक तय किया गया है। 12 फीट से ऊपर बिजली लाइन से भी टकराने का खतरा रहता है। पिछले साल राली चौहान गांव में हादसा हो गया था।