फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा को लेकर आतंकी इनपुट, रहेंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम, मानने होंगे ये नियम

Tue, 20 Jun 2023 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा को लेकर आतंकी इनपुट मिलने के बाद यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम इस बार और कड़े रहेंगे। हेलीकॉप्टर व सीसीटीवी से यात्रा की निगरानी की जाएगी। वहीं शिवभक्तों के लिए कुछ नियम भी अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार सुरक्षा व्यवस्था के लिए कांवड़ मार्ग पर पुलिस, पीएसी, आरएएफ के साथ कमांडो दस्ते भी तैनात किए जाएंगे। यात्रा की सीसीटीवी कैमरों और हेलिकॉप्टर से निगरानी होगी। इसके अलावा बारह फीट से ऊंची कांवड़, भाला व त्रिशूल ले जाने पर रोक रहेगी। 

विज्ञापन


ये बातें सोमवार को कमिश्नर सभागार में कांवड यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार की चार राज्यों, दो मंडलों, तीन जोन और पांच रेंज के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समन्वय बैठक मेें निर्धारित की गईं। तय हुआ कि व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जाने वाली अफवाहों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। पढ़ें तैयारियों का पूरा अपडेट।

कांवड़ यात्रा - file photo - फोटो : amar ujala
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि उत्तराखंड से समन्वय बनाकर चार जुलाई के बाद ही रूट डायवर्जन कराया जाएगा। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन से आम जनता को परेशानी न हो। कांवड़ियों का जत्था कहां तक पहुंचा, इसके लिए यूपी व उत्तराखंड में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। 

शिविरों और भंडारों के बारे में कांवड़ संघों से वार्ता करें
प्रमुख सचिव ने कहा कि कांवड़ियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखा जाए। कांवड़ शिविर व भंडारे को स्वीकृति के संबंध में कांवड़ संघों से वार्ता और चिकित्सा शिविरों में एंटीवेनम और एंटी रेबीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कांवड़ यात्रा - file photo - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के लिए शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था हो 
महिला कांवड़ियों के लिए शौचालय और स्नानागार की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। गंगनहर के स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग लगाई जाए।

मेरठ मंडल की सड़कें की जा रहीं गड्ढा मुक्त
मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि मंडल के सभी जनपदों में कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। मेडिकल व एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी।

कांवड़ यात्रा - file photo - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक फ्री होगी कांवड़ यात्रा
कांवड़ यात्रा पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री रहेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के अलावा थर्माकोल पर भी प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही न हो तथा डीजे की आवाज को संयमित रखने के लिए शिविर संचालकों एवं कावंड़ियों को जागरूक किया जाए। डीजे पर अशोभनीय गाना न बजे, इसकी भी निगरानी की जाएगी।

कांवड़ यात्रा - file photo - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया, विशेष दस्ता रखेगा नजर
कांवड़ यात्रा पर आतंकी इनपुट को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अफसरों ने स्पेशल दस्ता बनाया है। जिनको ट्रेनिंग दी जा रही है। अग्निशमन, दंगा निरोधक उपकरण, बम डिस्पोजल स्कवायड़ को सक्रिय किया है। संवेदनशील-अतिसंवेदनशील के अलावा अचानक होने वाली दुर्घटना को लेकर माहौल खराब होने पर पैनी नजर रहेगी। उन गांवों पर भी नजर रहेगी जहां, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती है। मीट की दुकानें भी बंद रहेंगी। 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा - file photo - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के दौरान  बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
कांवड़ यात्रा के दौरान परिवर्तित रूट  कुछ इस प्रकार से रहेगी। 

-04.07.2023 से 17.07.2023 तक कांवड़ यात्रा नहर पटरी मार्ग (चौ0 चरण सिंह कांवड़ मार्ग), एनएच-58 तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
-04.07.2023 से 17.07.2023 तक मीरापुर (मुजफ्फरनगर ) - गंगा बैराज (बिजनौर) मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-07.07.2023 की रात्रि 12 बजे से हल्के एवं मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में एनएच-58 की बांयी लेन पर आने-जाने (Two way) की दिशा पर चलेंगे, जबकि इस मार्ग की दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिये आरक्षित रहेगी।
-09.07.2023 की रात्रि 12 बजे से एनएच-58 पर हरिद्वार- मुजफ्फरनगर- मेरठ की दिशा में हल्के एवं मध्यम वाहन का यातायात पूरी तरह प्रतिबंधितरहेगा।
-11.07.2023 की रात्रि 12 बजे से दिनांक 17.07.2023 तक एनएच-58 मेरठ से हरिद्वार की दिशा तथा गाजियाबाद से मेरठ दिशा में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें