हापुड़ रोड पर लगाए जाते हैं शिविर
कांवड़ यात्रा के समय हापुड़ रोड से बुलंदशहर, गुलावठी, हापुड़ , आगरा, अलीगढ़ आदि रूट के कांवड़िए गुजरते हैं। इसी को देखते हुए एल ब्लॉक तिराहा, खरखौदा आदि स्थानों पर शिविर लगाए जाते हैं। जिससे काफी संख्या में कांवड़िए हापुड़ रोड से गुजरते हैं।
प्रशासन ने हाइवे और पटरी पर किए चार रूट चिन्हित
इसके अलावा हाइवे और कांवड नहर पटरी पर चार रूट चिन्हित करने के बाद विभागवार जिम्मेदारी भी दे दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव को निर्देश दिए गए हैं।
इसमें हैंडपंप रिबोर, मरम्मत, सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, झांडियां साफ, पथ-प्रकाश व्यवस्था कार्य किए जाने हैं। रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के लिए सामुदायिक शौचालय और स्नानघर तैयार कराए जा रहे हैं।
इन चार रूटों पर विशेष व्यवस्था
1.सलावा से निवाड़ी तक
2. दौराला से औद्यड़नाथ मंदिर तक
3. मोहिउद्दीनपुर मार्ग से खरखौदा तक
4. पुरा महादेव से पूठखास गांव तक