दो अगस्त की सुबह से हाईवे पर वनवे व्यवस्था लागू कर जाएगी। उसके बाद पांच अगस्त की आधी रात से हल्के चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा
उसके बाद हाईवे पर चलने की कांवड़ियों को ही छूट होगी। वहीं, केवल उन्हीं वाहनों को अनुमति मिलेगी, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा पास जारी किया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक के अनुसार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिस के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स भी मांगी गई है। निगरानी के लिए शासन से जोन के जिलों के लिए हेलीकॉप्टर भी मांगा गया है।
बीते वर्ष भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से निगरानी की थी। जो ड्रोन कैमरे खराब हैं उनके लिए रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं ड्रोन कैमरों के संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी और पर्याप्त संख्या में बैरियर मांगे गये हैं।