फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जमीन की नपाई के लिए मांगी रकम, 20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 01:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने बागपत बाईपास पर 20 हजार की रिश्वत लेते हुए कानूनगो लोकेंद्र कुमार राठी को पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
कानूनगो रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सदर तहसील में तैनात लोकेंद्र कुमार राठी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई बागपत बाईपास पर की गई, जहां कानूनगो लोकेंद्र को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम ने उसे मौके से हिरासत में लेकर टीपी नगर थाने पहुंचाया, जहां पूछताछ जारी है।

रिश्वत की शिकायत जानी थाना क्षेत्र की गॉडविन कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने की थी। राकेश की जमीन सुभारती विश्वविद्यालय के पीछे स्थित है, जहां डोल बंदी को लेकर एक किसान से विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ समेत कुल 91 फीसदी निर्माण पूरा, बदायूं तक जुलाई में सेक्शन पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि वह एक साल से अधिक समय से डोल की नपाई की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकारी अनसुनी कर रहे थे। इस दौरान कानूनगो ने माप कराने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की।

इस शिकायत के बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन को सूचना दी और तय योजना के तहत कानूनगो को रिश्वत देने के बहाने बागपत बाईपास पर बुलाया गया। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, टीम ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें