फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में दबे कांशीराम योजना के फ्लैट, कांग्रेस नेता ने दिया धरना

विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस नेता
विज्ञापन
किठौर। करोड़ों रुपये की लागत से बने कांशीराम आवास योजना के सैकड़ों प्रस्तावित मकानों को नगर पंचायत की मनमानी और दबंगई ने कूड़े के ढेर में दबा दिया है। गंगनहर के पास स्थित सैकड़ों बीघा भूमि पर बसपा सरकार में बने मकानों पर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान न देने पर आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेता अन्य लोगों के साथ फ्लैटों के सामने सड़क के दूसरी ओर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

बसपा सरकार में मेरठ-गढ़ रोड पर नहर के पास गरीबों के लिए करीब 205 कांशीराम आवासीय फ्लैट बनाए गए थे। देखरेख न होने के चलते ज्यादातर फ्लैट की बिल्डिंग खंडहर में तब्दील होती जा रही है। आरोप है कि रही सही कसर नगर पंचायत ने पूरी कर दी।
नगर पंचायत किठौर ने उक्त फ्लैटों के नजदीक नगर से उठे कूड़े को डालना शुरू कर दिया। इससे एक मंजिला फ्लैट पूरी तरह ढक गए। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मास्टर आसिफ ने कहा कि किठौर का अधिशासी अधिकारी तानाशाह है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर का कूडा वहां डाला जा रहा है तथा करोड़ों रुपये की लागत से बने फ्लैटों को कूड़े के ढ़ेर में तब्दील कर दिया है। इसके नजदीक ही 50 शैय्या का संयुक्त अस्पताल है। इसके चिकित्सक, मरीज, तीमारदार कूड़े के ढेर की बदबू से परेशान हैं। अस्पताल के डाॅ. विश्वास चौधरी की शिकायत पर डीएम डॉ. वीके सिंह ने ढाई महीने पूर्व ईओ को कांशीराम काॅलोनी में कूड़ा न डालने और तीन दिन में निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने का आदेश कर चुके हैं। लेकिन अधिशासी अधिकारी उनके आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। किठौर विधायक शाहिद मंजूर भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आज तक कूडा नहीं हटाया गया। धरने पर कांग्रेस नेता मास्टर आसिफ, डॉ. आसिफ, नूर मोहम्मद, मोहम्मद रिजवान, शाहिद, मुजीब खां, जाने आलम बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें