फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र और पड़ोसी में लेनदेन में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
घायल रविता। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सदरपुर की प्रधान श्यामो देवी के पुत्र सहदेव और पड़ोसी प्रवीण में सोमवार की देर रात रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी, गाली गलौज के बाद लाठी-डंडे चल गए। हमले में प्रधान पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव सदरपुर की ग्राम प्रधान श्यामो देवी के पुत्र डॉ. सुशील ने बताया कि उसके भाई सहदेव से पड़ोसी प्रवीण कुमार ने एक साल पहले 10 हजार रुपये बीमारी में उधार लिए थे। रुपयों का तकादा करने के बावजूद वह देने को तैयार नहीं है। आरोप है कि रुपये मांगने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। सोमवार की रात भी प्रवीण से रुपये मांगे तो आपस में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में वह और उसका भाई सहदेव घायल हो गए।
वहीं, प्रवीण पक्ष का कहना है कि वह उसके रुपये का ब्याज दे रहा है। सोमवार रात वह घर जा रहा था। रास्ते में उसे रोककर रुपयों का तगादा करने लगा। इसी बात पर हुई कहासुनी व गाली गलौज के दौरान प्रधान पुत्र डॉक्टर सुशील भी आ गया। शोरशराबे को सुनकर प्रवीण की पत्नी रविता भी आ गई। दोनों पक्षों में लात-घूसे व लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में प्रवीण व रविता घायल हों गए। पुलिस ने घायल प्रवीण, रविता व डॉ. सुशील कुमार को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घायल रविता। (बहसूमा)

घायल रविता। (बहसूमा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें