फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने कैनवस पर उकेरी मनोरम, दिव्यम कुंभ की छटा, रंगों से दिखाया भव्यता का संगम

Wed, 06 Mar 2019 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज में ‘कुंभ मेला एक सांस्कृतिक धरोहर’ विषय पर एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने दिव्य कुंभ की छटाओं को कैनवस पर उकेरा। आगे देखें इस प्रदर्शनी की कुछ झलकियां: -
विज्ञापन

2 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
मंदिर में बजते घंटे। संगम में डुबकी लगाते अखाड़े के साधू। देवस्थानों के दिव्य दर्शन ने सबका मन मोह लिया। दूर-दूर तक बसे तंबुओं के शहर में भारतीय संस्कृति की छटा को देखकर मन भक्ति से भाव-विभोर हो उठा। 
विज्ञापन

3 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
पवित्र संगम स्थल पर प्रयागराज की ऐसी तस्वीर सामने दिखी कि हर भक्ति के भाव में डुबकी लगाने लगा। जिसने भी देखा वह पैंटिंग्स की तारीफ किए बिना नहीं रह सका।

4 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
जिसमें कॉलेज की शिक्षिकाओं के साथ ही इस्माईल पीजी कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
प्रदर्शनी में कुंभ की ऐसी तस्वीर दिखी मानो हर कोई साक्षात कुंभ में डुबकी लगा रहा हो। गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी घाट पर होने वाली संगम की जीवंत तस्वीर ने सबका मन आकर्षित कर लिया। 

 
विज्ञापन

6 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
पवित्र संगम स्थल पर विशाल जन सैलाब के बीच टिमटिमाती रोशनी मानो कॉलेज में ही उतर आई हो। 

 
विज्ञापन

7 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
अखाड़े के साधुओं के शाही स्नान से लेकर पंडालों में बैठे संतों की तस्वीरें जीवंत नजर आ रहीं थी। धार्मिक मंत्रोच्चार, संगीत, नादों के समवेत के बीच भक्तों के भाव उनके चेहरों से साफ पता चल रहे थे। 

 

8 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
अनेक देवस्थानों के दिव्य दर्शन की तस्वीर देखकर हर कोई भक्ति के भाव में बह गया।

 

9 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. किरण प्रदीप ने बताया कि प्रयागराज का कुंभ अन्य स्थानों के कुंभ की तुलना में बहुत कारणों से काफी अलग है। कुंभ पर्व हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें करोड़ों श्रद्धालु, देश-विदेश से आकर यहां पर स्नान करते हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
कुंभ 2019 पैंटिंग
ये रहीं मौजूद
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी प्रताप रहीं। कार्यक्रम की विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योत्स्ना, संयोजिका डॉ. शुभा मालवीय, प्रेरणा चौधरी एवं सहसंयोजिका डिंपी रहीं। मीडिया प्रभारी डॉ. विनीता गुप्ता, छात्राओं में दीक्षा, भारती, काजल, रेनू, सोनिया, पुनीता, रुचि, प्रिया, सपना और कंचन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें