69वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में चल रही 69वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक कंकरखेड़ा ने प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
तीसरे दिन सब जूनियर बालिका वर्ग में कंकरखेड़ा ने चार स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक के साथ 29 अंक प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम की। सरधना ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त कर 12 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में सरधना ने 5 स्वर्ण, 5 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर 44 अंकों के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। कंकरखेड़ा ने एक स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य पदक प्राप्त कर 25 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया।
सीनियर बालिका वर्ग में सरधना क्षेत्र ने 4 स्वर्ण पदक, 5 रजत, 4 कांस्य पदक लेकर 39 अंकों के साथ प्रथम स्थान और 5 स्वण, एक रजत व दो कांस्य पदक लेकर 30 अंकों के साथ मवाना ने दूसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग में मवाना ने तीन स्वर्ण, दो रजत, तीन कांस्य पदक लेकर 24 अंकों के साथ प्रथम स्थान और लावड़ ने तीन स्वर्ण, एक कांस्य पदक प्राप्त कर 16 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में कंकरखेड़ा ने पांच स्वर्ण, 4 रजत, दो कांस्य पदक प्राप्त कर 39 अंकों के साथ प्रथम, मवाना ने चार स्वर्ण, दो रजत, तीन कांस्य पदक प्राप्त कर 29 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग में कंकरखेड़ा ने 5 स्वर्ण, 6 रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त कर 44 अंकों के साथ प्रथम स्थान या। लावड़ ने चार स्वर्ण, दो रजत पदक प्राप्त कर 26 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, जनपदीय कोषाध्यक्ष डाॅ. सुशील कुमार सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुषमा यादव, प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, अनुराग दुबलिश, स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर आयुष राज, प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह आदि रहे।