फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू हो तो गीता का ज्ञान बन जाओ : अरुणा

Wed, 15 Oct 2025 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की पुण्यतिथि पर हुई विचार गोष्ठी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंवार वाणी फाउंडेशन द्वारा बच्चा पार्क पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक में विचार गोष्ठी और काव्य गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि सीसीएस यूनिवर्सिटी हिंदी विभाग के डाॅ. विद्या सागर सिंह रहे। कवि अरुणा पंवार ने कहा यदि हिंदू हो तो तुम गीता का ज्ञान बन जाओ, यदि मुस्लिम हो तो तुम मजहबे ज्ञान फैलाओ, वेद, कुरान, बाइबल, गुरु ग्रंथ सबका यही है ज्ञान, एकसाथ मिलकर सभी बनाओ प्यारा हिंदुस्तान।
काव्य गोष्ठी का संचालन कवि सुमनेश सुमन और अजय प्रेमी ने किया। सत्यपाल सिंह सत्यम ने कहा कि प्रिय मुदित दृग खोला, गत स्वप्न निशा के तिमिर जाल नव किरणों से धोलो कविता सुनाई। गोष्ठी के निवेदक शहर के कवि डाॅ. हरिओम पंवार रहे। डाॅ. नीलम मिश्रा तरंग ने कहा कि इंसानियत को ताक पर रखकर चला गया, सैलाब में वो गम के डुबोकर चला गया कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार मनोज ने कहा कि उस राम शक्ति के पूजन को, उस कवि कुल के उन्नयक को, उस दीन हीन दुख गायक को, है नमन वेदना गायक को।तुशा शर्मा ने कहा कि इसलिए जीने का अरमान अभी बाकी है, जिंदगी घर तेरा एहसाल अभी बाकी है कविता सुनाई। काव्य गोष्ठी में डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर, चंद्र मोहन मयूर, पूनम उज्ज्वलन आदि ने भी कविता पाठ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें