फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ से होगा कालेश्वर नाथ मंदर का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छावनी स्थित महताब सिनेमा हॉल के पास 80 साल पुराने बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार मंदिर समिति की ओर से कराया जा रहा है। इसमें अभी तक एक करोड़ रुपये लग चुका है। प्रचार प्रमुख अंकित सिंघल ने बताया कि अभी पांच करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे। इसके बाद मंदिर का भव्य स्वरूप सभी को अपनी तरफ आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

प्रचार प्रमुख ने बताया कि भूतल से मंदिर में 101 फीट ऊंचा भव्य शिखर बनाया जाएगा। साथ ही सत्संग भवन, भगवान के विग्रहों के सिंहासन, भगवान शिव का गर्भगृह, मुख्य द्वार, उत्तर दिशा द्वार, मंदिर कार्यालय, चरण पादुका कक्ष होगा। प्रथम तल पर मंदिर के पुजारी का निवास, सभागार, भोजन कक्ष, आगंतुक कक्ष, सामग्री गृह तैयार होगा। द्वितीय तल भगवान की रसोई, दो संत निवास, सामग्री गृह आदि होंगे।
मंदिर का इतिहास
मंदिर करीब अस्सी साल पुराना है। बीच में देखरेख न होने के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में था। हालांकि मंदिर में पूजा कार्य प्रतिदिन नियमानुसार किया जाता था।
विज्ञापन

ये हैं मंदिर समिति पदाधिकारी
मंदिर समिति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री अमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, उपाध्यक्ष अनिल सिंहल, मंत्री मयूर जैन, कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौधरी, नरोत्तम गर्ग, नरेश गर्ग, योगेश गुप्ता, संजीव गोयल, रिशु जैन, संजय अग्रवाल, नवीन बंसल, विजय भाटिया, राहुल अग्रवाल, प्रह्लाद सिंहल हैं।
बाबा कालेश्वर मंदिर की झलकियां
नंदी पर सवार होकर निकले भोलेनाथ
मेरठ। बाबा भोलेनाथ की बारात सदर दाल मंडी से शुरू हुई। यहां से भोले बाबा नंदी पर सवार होकर निकले। इस बीच उनके गण और सभी देवी देवता पीछे चल रहे थे। भोले बाबा के गीतों पर उनके गण नाचते नजर आए। यात्रा बुंदेला धानेश्वर मंदिर से गंज बाजार होती हुई बाबा कालेश्वर महादेव शिव मंदिर में पहुंची।
गंगा अवतरण की दी प्रस्तुति
मंदिर प्रांगण में कपिल व शालू की टीम ने 51 फुट ऊंचा दरबार सजाया। दरबार में गंगा अवतरण दिखाया गया। भगवान शिव हाथ में डमरू लिए नृत्य मुद्रा में नजर आए। वहीं, नरमुंड पर भगवान शिव को विराजमान दिखाया गया। शेषनाग भी आकर्षण का केंद्र रहे।
तीन हजार किलो बर्फ का शिवलिंग
बाबा अमरनाथ यात्रा सेवा समिति ने भगवान शिव के दरबार के समाने 5.5 फीट का विशाल शिवलिंग तैयार किया। महेश मित्तल, संजय शर्मा, जितेंद्र मित्तल, विशाल गर्ग ने बताया कि शिवलिंग निर्माण में करीब तीन हजार किलो बर्फ का प्रयोग किया गया है। सफेद रंग का शिवलिंग सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
251 थालों से हुई महाआरती
धार्मिक अनुष्ठान में सांसद एवं सूफी गायक हंस राज हंस के साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल और दर्जनों भक्तों ने भोलेनाथ की महाआरती की। आरती के लिए 251 थाल सजाए गए। कार्यक्रम में महाआरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजन में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, अमन गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पवन मित्तल, अंकित सिंघल, सर्वेश नंदन गर्ग, अनिल सिंहल, प्रफुल्ल राजवंशी, सतेंद्र अग्रवाल, संजय शर्मा, सचिन जैन, अनिल बंसल, सुधीर गोयल, संजय मित्तल, विशाल भारद्वाज, अभिषेक महाकाल, विशाल गर्ग, जितेंद्र मित्तल, श्रीकृष्ण कंसल, भारत भूषण गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अखिल सिंघू, जितेंद्र मित्तल, श्रीकृष्ण कंसल, भारत भूषण गुपत, अनुराग, अखिल सिंघु, निशांत बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें