फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के 27 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

विज्ञापन
मवाना नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उपस्थित सभासद। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में क्षेत्र की जनता के विरोध को देखते हुए यूजर चार्ज आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के लिए तहसील रोड पर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक आरओ वाटर प्लांट के ऊपर बने सभाकक्ष में चेयरमैन अय्यूब कालिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा यूजर चार्ज समाप्त करने की मांग पर विर्मश किया गया तथा सर्वसम्मति से आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त छोडे़ गए विभिन्न ठेकों को स्वीकृति प्रदान की गई। ठेका प्रथा के तहत वर्ष 19-20 के लिए अतिरिक्त 82 सफाई कर्मचारी रखने पर स्वीकृति प्रदान की गई।
साथ ही विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली आदि निर्माण के 27 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अतिरिक्त गुर्जर समाज द्वारा राजा मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को बैठक में रखा गया। जिस पर सभी ने तहसील रोड पर इसे लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। साथ ही तहसील रोड का नाम भी राजा मिहिर भोज रोड रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में एसीएमओ प्रवीण गौतम ने पहुंचकर महिला अस्पताल के पुराने भवन को 100 बेड के अस्पताल के लिए दिए जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर आगामी बैठक में विचार करने का निर्णय किया गया। संचालन अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने किया। बैठक में समस्त सभासद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें