मेरठ। गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को पल्लवपुरम मंडल के सोफीपुर में कलश यात्रा निकाली गई। कैंट विधायक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में कैलाश सेवा शिविर से संकट मोचन हनुमान मंदिर सोफीपुर गेट तक कलश यात्रा निकली ।
कैंट विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गुरु रविदास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं सद्भाव का संकल्प लिया। अमित अग्रवाल ने कहा कि गुरु रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, मानवता, प्रेम और समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।