फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश के मौसम में बुखार की मार, मेडिकल की ओपीडी 3700 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद बढ़ा संक्रमण, उल्टी-दस्त, नजला और बुखार के मरीज पहुंच रहे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बारिश के चलते अब संक्रामक रोग बढ़ने लगे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी के मरीज रहे। अस्पतालों में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें दिखीं। सोमवार को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या 3743 जा पहुंची।
मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि बारिश के बाद ओपीडी में काफी इजाफा हो गया है। इनमें नजला, जुकाम, बुखार, खांसी और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इसका प्रभाव ज्यादा दिख रहा है। इससे डायरिया, उल्टी, जी मिचलाना, सिर दर्द, दस्त की परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनुराग तोमर ने बताया कि बरसात के कारण गले में संक्रमण, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। त्वचा की समस्या भी लेकर रोगी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ शहर में सड़कों के निर्माण के चलते धूल के कण और वायु प्रदूषण श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। इससे गले में खराश, खांसी और छाती में जकड़न जैसी समस्याएं हो रही हैं। कई मरीजों को तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत भी है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकता है। थोड़ी सी लापरवाही कई बार बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। चाय, कॉफी, शराब, सिगरेट का विशेष परहेज रखें। हल्का खाना खाएं और भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें