फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर से निकाली कलश यात्रा

Sat, 12 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दुर्गा विहार कॉलोनी में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु स्रोत संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
धामपुर। दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ नवदुर्गा खाटू श्याम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं पीत वस्त्र पहनकर सिर पर कलश रख जय कारे लगाते हुए चल रही थी। यात्रा में आगे गाड़ी में डीजे धार्मिक धुन बजाता हुआ चल रहा था। एक बग्गी में शिव पार्वती परिवार की झांकी सुशोभित थी।
विज्ञापन

आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। मुख्य यजमान भागवत ग्रंथ को सिर पर रखकर चल रहे थे। नगर में कई स्थानों कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। बड़ी मंडी स्थित कथा स्थल पर श्री शिव महापुराण कथा समिति के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में अमित वशिष्ट, सुमित वशिष्ठ, दीपक वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, रानी वर्मा, सुरभि वर्मा, डॉ. अनुज वर्मा, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें