फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन में मिलाया जा रहा था पानी, वीडियो वायरल, जांच बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
: मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही वीडियो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर के पास सरकारी राशन के बोरों से अनाज निकालकर पानी मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का पता लगने पर आपूर्ति विभाग में खलबली मच गई। मामले की जांच ऊन के सप्लाई इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कई ट्रकों से युवक सरकारी गेहूं निकाल रहे हैं। उसमें ड्रम और डिब्बों के माध्यम से पानी मिलाया जा रहा है। मामला झिंझाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। चर्चा है कि गोदाम से सरकारी अनाज लोड कर ट्रक को रवाना किया जाता है। इसके बाद रास्ते में उसे रुकवाकर कुछ लोग गेहूं निकाल लेते हैं, जबकि वजन पूरा दिखाने के लिए बोरोें में पानी भर दिया जाता है ताकि गोदाम में अनाज का वजन सामान्य दिखे। कार्यवाहक आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच ऊन के इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। वीडियो हरियाणा के करनाल की बताई गई है। ऊन इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें