फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव: चंद्रशेखर 'रावण' के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से खलबली

Mon, 07 May 2018 10:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कैराना लोकसभा के उपचुनाव में रविवार को अचानक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी। हालांकि भीम आर्मी ने इसे कोरी अफवाह बताया है और भीम आर्मी को अराजनैतिक दल करार दिया है। 

विज्ञापन

 
कैराना उप चुनाव में महा गठबंधन द्वारा पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा एवं महा गंठबंधन प्रत्याशी में घमासान होने की संभावनाएं हो गईं। लेकिन इन्हीं अटकलों के बीच रविवार को अचानक भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के जेल से ही चुनाव लड़ने का नया धमाका हुआ। सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण कैराना उप चुनाव लड़ रहे हैं। इस अफवाह ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। अफवाह यह आई कि जिले का ही एक दिग्गज कांग्रेस नेता ने पर्दे के पीछे से चंद्रशेखर को उतारने की तैयारी की है।

पढ़ें : कैराना उपचुनाव: अखिलेश ने एक तीर से साधे दो निशाने, मुस्लिम, दलित, जाट समीकरण पर खेला दांव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद कैराना उप चुनाव को लेकर सारे समीकरण गड़बड़ाते नजर आए। नए सिरे से समीकरणों की बनाने की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन इन चर्चाओं को भीम आर्मी ने कोरी अफवाह करार दिया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन गैर राजनैतिक संगठन है। कैराना उप चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। न ही चंद्रशेखर की चुनाव की लड़ने की कोई तैयारी है। यह अफवाह सिर्फ चुनावी समीकरण बिगाड़ने की साजिश के तहत फैलाई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें