फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव 2018: भाजपा जीती तो समाप्त हो जाएगा लोकतंत्र : चौधरी

Thu, 24 May 2018 12:03 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा और संविधान बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फूलपुर और गोरखपुर में हमने भाजपा को हराया, कैराना में भी योगी और मौर्य का मुकाबला करने के लिए हम काफी हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह आते हैं, तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आएंगे।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली में सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार किया। गंगोह में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि विपक्ष में सामने आने की हिम्मत नहीं है और उधार का प्रत्याशी उतारा गया है। इसके जवाब में रामगोविंद चौधरी ने कहा कि गोरखपुर के उपचुनाव में जिस बूथ पर योगी ने वोट दिया, उस पर भाजपा को 65 वोट मिले थे और सपा को 780 वोट मिले थे। चुनावी अखाड़े के पहलवान अखिलेश यादव ही सीएम योगी और मौर्य से मुकाबला करने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 के चुनाव में भाजपा ने देश के सामने जो संकल्प पत्र जारी किया, उसमें से एक भी काम धरती पर दिखाई नहीं दे रहा। बेरोजगारी की समस्या दूर नहीं हुई। 15 लाख रुपये बैंक खातों में नहीं पहुंचे, किसानों का संपूर्ण ऋण माफ नहीं हुआ। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ।

पढ़ें : उपचुनाव: कर्नाटक के बाद कैराना पर टिकी सभी राजनीतिज्ञ दलों की निगाहें, नेताओं ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अभी तक अपने पहले बजट से एक सड़क तक नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू, मुसलिम, पिछडे़ से अगड़े को भिड़ाने का काम करती रही है। राजनीतिज्ञ और आर्थिक भ्रष्टाचार भाजपा के राज में हो रहा है, वैसा 1952 से अब तक कभी नहीं हुआ। भाजपा लोकतंत्र विरोधी है और संविधान को बदलने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का सांप्रदायिक दंगा भाजपा ने कराया था, जिसके लिए छह महीने से साजिश रची जा रही थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलिम अब समझदार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा, संविधान बदल जाएगा, जिससे देश में तानाशाही आ जाएगी। देश में अमेरिका की तरह राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश की जाएगी।  

वहीं, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि महंगाई, सुरक्षा, विकास से ध्यान हटाने के लिए ही भाजपा नेता अनर्गल बात करते हैं, ताकि जनता उलझ जाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि हम सभी लोग अखिलेश यादव के निर्देश पर ही कार्य कर रहे हैं, गठबंधन प्रत्याशी को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा का पूरा समर्थन गठबंधन को मिला हुआ है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, फूलपुर से सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार, उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और अतुल प्रधान आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें