फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में कगार-छात्राओं ने दिखाया नवाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाइपास स्थित विज्ञान घर में सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन मेरठ के क्लब 60 के अध्यक्ष हरि विश्नोई, बीबी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा किया गया। वैज्ञानिक प्रो. संजीव कुमार शर्मा, प्रो. आशुतोष कुमार, खिरद जेहरा जैदी और डॉ. विकास कुमार ने प्रदर्शनों का मुल्यांकन किया। प्रथम स्थान पर शीतल देव, द्वितीय स्थान पर सोफिया, तृतीय स्थान पर मंतशा, चौथे स्थान पर सिफरा, पांचवें स्थान पर खुशी, छठें स्थान पर गौरव नानू, सातवें स्थान पर यशमी, आठवें स्थान पर आरिश, नौवें स्थान पर हरीश, दसवें स्थान पर वंशी, ग्यारहवें स्थान पर कहकशा और जोगेन्द्री बाडम रहे। विजेताओं को सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रो. संजीव कुमार शर्मा, प्रो. आशुतोष कुमार और डॉ. विकास कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया। दीपक चौधरी, सीमा ठाकुर, नीलू जैन, किरन कुमारी, सुमन लता, मानवी, सचिन, मनिषा, लोकेश, स्मिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें