फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी का युवा आपदा मित्र कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ द्वारा सोमवार को शांति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इकला मोहिउद्दीनपुर में युवा आपदा मित्र कैंप का शुभारंभ हुआ। 26 नवंबर तक चलने वाले इस कैंप में लगभग 500 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों, प्राथमिक उपचार, राहत एवं बचाव तकनीक और सामुदायिक सहायता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। एनसीसी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि यह कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। कैंप में कैडेट्स को मॉक ड्रिल, फायर सेफ्टी, रेस्क्यू तकनीक, फील्ड ट्रेनिंग, टीम वर्क की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज कुमार, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, सूबेदार विद्यानंद, बीएचएम विनोद कुमार, हवलदार नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें