फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कदम पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। कदम पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्रा सान्वी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक और गणित में 95 अंक प्राप्त किए। अनुष्का ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जिसमें विज्ञान और हिंदी दोनों में 96-96 अंक शामिल हैं। वहीं सूर्यांश ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें विज्ञान में 93 और सामाजिक विज्ञान में 94 अंक शामिल रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। विद्यालय प्रबंधक संजीव चौधरी और प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें