संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और ए एस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें एएस क्रिकेट एकेडमी हो हनी क्रिकेट एकेडमी ने 35 रन से मात दी।
हनी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें आकाश ने 90 गेंद में 85 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा शुभम गुप्ता ने भी 52 रन का योगदान दिया। ए एस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में राजेश कुमार ने चार ओवर में दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। इसमें टीम की ओर से वंश ने सबसे अधिक 33 और राजेश ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से दीपक, मंसूरी, हर्ष ने दो दो विकेट लिए। वंश ने भी एक विकेट लिया। हनी क्रिकेट एकेडमी ने 35 रन से जीत प्राप्त की। इस मौके पर रविन्द्र, हनी, दीपक आदि मौजूद रहे।