फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दबथुआ एकेडमी के कबड्डी खिलाड़ियों को मिली पांच लाख की मैट

विज्ञापन
सरधना दबथुआ एकेडमी में कबड्डी खिलाड़ियों को अभ्यास मैट उपलब्ध कराने रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दबथुआ गांव स्थित दबथुआ एकेडमी में कबड्डी का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को सोमवार को पांच लाख रुपये की लागत का मैट उपलब्ध कराया गया। बागपत लोकसभा क्षेत्र के रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की ओर से उपलब्ध कराए गए मैट से खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान बेहतर और सुरक्षित खेलने की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मैट मिलने के बाद एकेडमी से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने खुशी जताई। जिला कबड्डी संघ के सचिव कोपेंद्र चौधरी और अध्यक्ष अनिल कुमार ने सांसद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर संसाधनों के अभाव में उन्हें अभ्यास में परेशानी होती है। आधुनिक अभ्यास मैट मिलने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे खेलों में अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। बेहतर मैट उपलब्ध होने से चोट लगने की आशंका कम होगी और खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर सकेंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी, कोच विकास चौधरी, अनुज चौधरी सहित एकेडमी से जुड़े लोग मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने अभ्यास के लिए मैट उपलब्ध कराने पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें