फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कस्तला गांव में छह ट्यूबवेल में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्टार्टर, केबल चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन


गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के कस्तला गांव में रविवार रात चोरों ने छह ट्यूबवेल में चोरी की। चोर स्टार्टर, केबल, कटआउट आदि सामान ले गए। किसानों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्तला के सतेंद्र, रजनेश, ब्रह्मसिंह, जगराज, सतेंद्र और देवराज की ट्यूबवेल में चोरी हुई हैं। चोरों ने ताले तोड़कर स्टार्टर, मुख्य विद्युत केबल, कटआउट सहित अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के मुताबिक पास में भावनपुर थाना क्षेत्र के मोरना गांव के जंगल से करीब 8 ट्यूबलों से इसी तरह स्टार्टर, केबल की चोरी की गई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया इंचौली थाने में तहरीर मिली है। टीम बनाकर आरोपियों का पता किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें