फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर बम निरोधक दस्ते ने की चेकिंग  

Thu, 02 Aug 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एनएच-58 स्थित कांवड़ मार्ग पर बुधवार को बम निरोधक दस्ते ने चेकिंग की। कांवड़ यात्रा पर आतंकी साये को देखते हुए हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हाइवे पर एटीएस का मूवमेंट है तो पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। कई जगह अस्थायी पुलिस चौकियां बनायी गई हैं। वहीं, पुलिस लाइन से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने करीब तीन घंटे तक कांवड़ मार्ग पर मोदीपुरम फ्लाईओवर, जिटौली फ्लाईओवर और कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर जगह-जगह चेकिंग की। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि हाइवे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हाईवे को वनवे कर दिया गया है।  
विज्ञापन


मन को मिलती है संतुष्टि
बुधवार को हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो गया। राजस्थान और मध्यप्रदेश के शिव भक्तों की टोली अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है। ग्वालियर के शिवभक्त राम सुख ने बताया कि वह पिछले छह साल से व्यापार में बढ़ावा के लिए कांवड़ ला रहे हैं। दो लोगों के साथ में कांवड़ शुरू की थी और अब धीरे धीरे बढ़ते हुए दस लोग हो गए है। भगवान शिव की आराधना से मन को संतुष्टि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें