फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन

मेरठ। डाक्टर अंजू गुप्ता वारियर भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की अध्यक्ष बनाई गई है। सहारनपुर की रमा गुप्ता, गाजियाबाद की रीता सिंह, बिजनौर की दीपमाला संतोषी, बुलंदशहर की सारिका शर्मा, मुजफ्फरनगर की अमिता चौधरी, अमरोहा की साक्षी सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सहारनपुर की नूतन शर्मा, हापुड़ की कविता माधरे को महामंत्री बनाया गया है। बुलंदशहर की मंजू वाल्मीकि, हापुड़ की मीना सिंह, मुरादाबाद की मदालसा शर्मा, गाजियाबाद की प्रीति चंद्रा,गौतमबुद्ध नगर की बीना शुक्ला, नोएडा की शारदा चतुर्वेदी को मंत्री बनाया गया है। मेरठ की शिप्रा रस्तोगी कोषाध्यक्ष, रचना जोशी जैन कार्यालय प्रभारी, निर्मल गुप्ता सह कार्यालय प्रभारी, सहारनपुर की मौसम चौहान मीडिया प्रभारी बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें