फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ज्योति धामा ने बढ़ाया हस्तिनापुर गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
ज्योति धामा का स्वागत करते राज्य मंत्री यशवीर सिंह स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। यूपीपीसीएस में उन्नीसवीं रैंक पाने वाली ज्योति धामा का रविवार को गांव इकवारा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांव इकवारा निवासी ज्योति धामा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की है। उनके पैतृक में गांव आगमन पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ज्योति धामा का काफिला नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज से दरियापुर, पाली होते हुए इकवारा गांव पहुंचा। रोड शो भी निकाला गया, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जगह-जगह युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी राज्य मंत्री यशवीर चौधरी ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ज्योति धामा की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है। विशिष्ट अतिथि विवेक, भाजपा जिला मंत्री व शिक्षाविद सुनील पोसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। ज्योति ने अपने पिता जयवीर सिंह और माता गीता देवी सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अध्यक्षता करतार सिंह और संचालन प्रधानाचार्य नंदलेश भाटी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाली, अमल खटीक, अंकित मोतला, मनीष गुर्जर, पवन गुर्जर, रुद्र प्रताप, सुनील पोसवाल, गौरव गुर्जर, आकाश गुर्जर, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, सपा नेता किशोर टांक, देवेश धामा, पवन त्यागी व हरविंदर छाबड़ा आदि ने पुरस्कार भेंट किए।

वहीं, मवाना में पक्के तालाब पर एसडीएम बनी ज्योति धामा का फूलमाला से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुकेश कुमार, यश कुमार त्यागी, आंचल, अमरीश त्यागी, चिंटू त्यागी, मनोज कुमार आदि रहे। ज्योति ने सुभाष चंद्र बोस व मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने अपने आवास के सामने फूलमाला से स्वागत किया।

ज्योति धामा का स्वागत करते राज्य मंत्री यशवीर सिंह स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें