फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दो गोली मारकर की गई जुनैद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे पर युग हॉस्पिटल के सामने सोमवार रात जुनैद (22) की सीने में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। परिजनों ने पांच के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगाई गईं हैं। तीन दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। अभी तक एक भी नामजद आरोपी पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के एक मीनारा मस्जिद निवासी जुनैद सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने चचेरे भाई सलीम के साथ नौचंदी मेले से घर लौट रहा था। सलीम के मुताबिक युग हॉस्पिटल के सामने पीछे से बाइक पर आए युवकों ने उन्हें रोक लिया। सलमान नाम के युवक के साथ जुनैद की कहासुनी होने लगी। सलमान ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर जुनैद के सीने में गोली मार दी। जुनैद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। बाइक सवार आरोपी भी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुनैद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
नौचंदी थाने पर जुनैद के पिता मोहम्मद इशहाक ने कोतवाली क्षेत्र के रांगड़ों की चौपाल निवासी सलमान, बिलाल, शुऐब, सुहेल और लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक मीनारा मस्जिद निवासी सुहैली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जुनैद और सलमान पहले दोस्त थे, बाद में किसी बात को लेकर अलग रहने लगे थे। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गईं हैं। मेरठ के अलावा खतौली, गाजियाबाद भी टीम गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें