फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के तार काटने के आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के बिजौली-गोविंदपुरी के जंगल में 20 दिन पहले हाईटेंशन लाइन के 40 पोल का विद्युत तार चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। घटना की रात जब किसान जंगल में गए तो वहां कुछ अज्ञात लोग अपने वाहनों के साथ नजर आए। किसानों ने आशंका के चलते पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस को देख चोर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कटा हुआ तार, गाड़ी व तार काटने के औजार सहित सभी छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने सभी सामान अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन अभी तक घटना में शामिल आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि घटना में शामिल टाटा 407 अभी भी थाने पर खड़ी हुई है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए थाना व जिला स्तर पर अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं। आरोपी चिह्नित हो गए हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें