फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आंकड़ों की बाजीगरी जारी, क्या ऐसे कम होगा कोरोना? मरने वालों की संख्या में बड़ा फर्क

Mon, 22 Jun 2020 12:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना से मौत फाइल फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन

क्या आंकड़ों की बाजीगरी करके कोरोना को रोका जा सकता है। जवाब होगा ना। लेकिन मेरठ के स्वास्थ्य विभाग को शायद ऐसा लगता है। यही वजह है कि मेरठ में आंकड़ों के फर्क का खेल जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार तक शासन और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 14 लोगों की मौत और 19 मरीजों का फर्क चल रहा था। मेरठ स्वास्थ्य विभाग दोनों को ही कम दिखा रहा है। शासन के आंकड़ों में 75 मौत हैं और मेरठ में 61 मौत दिखा रहे हैं। ऐसे ही शासन के आंकड़ों में 786 मरीज हैं और मेरठ के आंकड़ों में 767 मरीज। यह फर्क तब है, जबकि कई बार शासन और स्वास्थ्य विभाग अपने-अपने आंकड़े संशोधित कर चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना से मौत में मेरठ दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर आगरा (79 मौत) है। मरीजों की संख्या में भी मेरठ प्रदेश में अब 5वें नंबर पर है। पहले नंबर पर गौतमबुद्ध नगर, दूसरे पर आगरा, तीसरे पर कानपुर नगर और चौथे पर गाजियाबाद है। मौत के आंकड़ों में कानपुर में 34 और गाजियाबाद में 41 मौत हैं। गौतमबुद्धनगर में 18 मौत हैं। स्टेट कंट्रोल रूम और मेरठ स्वास्थ्य विभाग के कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में काफी फर्क है। आंकड़ों की इस बाजीगरी पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। लेकिन यह अंतर लगातार चला आ रहा है, जिसमें सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि आंकड़ों का यह फर्क ऑडिट के बाद सही हो जाएगा। मेरठ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सही हैं। स्टेट के आंकड़े भी इसी हिसाब से अपडेट किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण के दौरान दो महिलाओं ने स्थगित कराया प्रसव, ज्योतिचार्य ने कही ये बड़ी बात

वहीं मेरठ में रविवार को भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के माता-पिता समेत 10 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मेरठ में अब तक 777 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 की मौत हो चुकी है, 482 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। दोनों गाजियाबाद के थे।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए संक्रमितों में शास्त्रीनगर ए ब्लॉक निवासी 82 वर्षीय वृद्ध भी हैं। वह भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता हैं। विधायक की मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मां को मेडिकल कॉलेज जबकि पिता को मैक्स अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा सदर निवासी एक साल का बच्चा, हाइडिल कॉलोनी निवासी 21 साल का युवक, इसी परिवार की 36 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। लालकुर्ती निवासी नौ माह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें