फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जुबिया, जाविका और इकरा रही प्रथम

Mon, 24 Aug 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संस्था साहित्यिक विरासत संरक्षण प्रेरणा द्वारा मुंशी प्रेमचंद की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना और प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद जयंती प्रतियोगिता हुई। कक्षा 6 से 8 में जुबिया प्रवीन, कक्षा 9 व 10 में जाविका और सीनियर वर्ग में इकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आनंद जौहरी और प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने छात्राओं को सम्मानित किया। आनंद जौहरी ने प्रेमचंद के देश और हिंदी साहित्य में योगदान के बारे में बताया। अशोक कुमार सक्सेना ने मातृभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया तो वहीं मृदुला शर्मा ने प्रेमचंद की कहानियों और उपन्यासों, जैसे गबन और गोदान का उल्लेख किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें