फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में बिजली बंबा बाईपास का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में जाम से बचने के लिए लाइफलाइन बन चुका बिजली बंबा बाईपास अंधेरे में डूबा हुआ है। हालात ये है कि जुर्रानपुर फाटक से आगे अंधेरा पसरा है। जिससे वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों के लिए सफर खतरनाक बन गया है। एक तरफ शहर को जाम मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लाख दावे किए जाते हैं, लेकिन पथ-प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से यहां से गुजरने वाले वाहन शहर की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

सात किलोमीटर का ये बिजली बंबा बाईपास हापुड़ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ता है। इससे जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी दिल्ली का सफर करते हैं। उन्हें भी अपने एस्कार्ट के साथ अंधेरा नहीं दिखाई देता है। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। दिल्ली रोड से बाईपास पर चढ़ते ही लाइटें बंद रहती हैं। कई बार इस बारे में अमर उजाला ने अधिकारियों को अवगत कराया परंतु एक-दो दिन लाइट जलाने के बाद फिर अंधेरा पसर जाता है। वहीं, हापुड़ रोड से जुर्रानपुर फाटक तक भी यही हाल है।
फाटक के दोनों ओर उखड़ी सड़क
वहीं, बीती छह मार्च को पूरे दिन जुर्रानपुर फाटक बंद कर सड़क बनाई थी। यह सड़क उखड़ गई है। रेलवे की ओर से ट्रैक के ऊपर दोनों ओर सड़क निर्माण किया गया था। ट्रैक के ऊपर स्लीपर को ठीक कर सड़क बनाई गई। इसके बाद भी मोटे पत्थर उखड़कर बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन

बाईपास की लाइट का संचालन कर रही ईईएसएल कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है। इसके बावजूद शिकायत का निस्तारण नहीं हो रहा है। अब कंपनी पर जुर्माना लगाने की तैयारी है।-श्रद्धा शांडिल्यान, अपर नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें