फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में 15 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हस्तिनापुर में प्रवेश शुरू हो गए हैं। प्रवेश के लिए 15 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि समाज कल्याण/जनजाति विकास विभाग की ओर से संचालित विद्यालय में कक्षावार एवं वर्गवार रिक्तियों के सापेक्ष कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। कक्षा छह में 66, कक्षा सात में 27, कक्षा आठ में 36, कक्षा नौ में 28 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अधिकतम 70 सीटें हैं। 11वीं में प्रवेश आरक्षणवार व कक्षा 10 की अंक तालिका की मेरिट के आधार पर होगा। आरक्षण प्रणाली के तहत अनूसूचित जाति/जनजाति वर्ग में 60 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में 25 प्रतिशत, सामान्य वर्ग में 15 प्रतिशत के आधार पर रिक्त सीटें भरी जाएंगी। प्रवेश परीक्षा फार्म विद्यालय से ले सकते हैं। पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन तिथि 16 मार्च, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि 22 मार्च और सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन 27 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें